केंद्रीय विद्यालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक केंद्रीय विद्यालय प्रणाली है, जिसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों विशेष कर भारतीय सेवा अर्ध सैनिक बलों और अन्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को सम्मान गुणवत्तापूर्ण और निरंतर शिक्षा प्रदान करना है, चाहे वे देश के किसी भी हिस्से में तैनात हो। इसे केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित किया जाता है जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को की गई थी इसका प्रारंभिक नाम सेंट्रल स्कूल था बाद में नाम बदलकर केंद्रीय विद्यालय किया गया।
वर्तमान में भारत में कुल केंद्रीय विद्यालय 1250 से अधिक कार्यरत है, भारत के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय विद्यालय फैले हुए हैं कुछ विद्यालय विदेश में भी स्थित है जहां भारतीय दूतावास है जैसे काठमांडू/ तेहरान/ मस्कट इत्यादि। इन केंद्रीय विद्यालयों में सरकार द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है, और समय-समय पर इन विद्यालय हेतु शिक्षक वैकेंसी भी निकल जा रही है, यदि आपका भी सपना है कि केंद्रीय विद्यालय में नौकरी पाकर अपना भविष्य सुनहरा बना सके तो आप पोस्ट में दी गई संपूर्ण जानकारी को चेक करके अपनी तैयारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बन सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय शिक्षक कौन होता है ?
केंद्रीय विद्यालय शिक्षक वह व्यक्ति होता है जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित स्कूलों में अध्ययन करवाता है, यह शिक्षक सरकारी कर्मचारी होते हैं और उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय परीक्षा के माध्यम से की जाती है, इन शिक्षकों को विभिन्न प्रकार में बांटा जाता है जैसे प्राथमिक शिक्षक/ प्रशिक्षित स्नातक/ शिक्षक स्नात्तकोत्तर उत्तर शिक्षक और स्पेशल टीचर। केंद्रीय विद्यालय शिक्षक की नौकरी एक केंद्र सरकार की स्थाई नौकरी है और इसमें अच्छा वेतन और प्रमोशन अवसर मिलते हैं तथा यह उच्च स्तर की सुरक्षा की नौकरी है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय शिक्षक के प्रकारों के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको बताई जा रही है।
केंद्रीय विद्यालय शिक्षक के प्रकार
केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों के कई प्रकार होते हैं जो विद्यार्थियों कक्षाओं विषय और जरूरत के अनुसार नियुक्त किए जाते हैं, शिक्षकों के प्रकार निम्नलिखित हैं :-
1. Primary Teacher ( प्राथमिक शिक्षक) :- यह शिक्षक कक्षा 1 से लेकर 5 तक के बच्चों को अध्ययन करवाता है, इनका मुख्य कार्य छोटे बच्चों को सभी विषयों की आधारभूत शिक्षा देना पटना लिखना गिनती पर्यावरण और नैतिक शिक्षा के बारे में सीखना बच्चों की सोच और सामाजिक विकास पर ध्यान देना होता है। प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता है कक्षा 12वीं में न्यूनतम 50% अंक एवं D.El.Ed/ JBT/ B.El.Ed या B.Ed डिग्री होनी आवश्यक है, इसके साथ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पेपर एक पास होना अनिवार्य है।
2. Trained Graduate Teacher ( प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक ) :- इन शिक्षकों को टीजीटी शिक्षक भी कहा जाता है यह शिक्षक कक्षा 6 से लेकर 10वीं तक के बच्चों को शिक्षा देते हैं, इन शिक्षकों का अपने अध्ययन से संबंधित एक विशेष सब्जेक्ट होता है जैसे हिंदी/ अंग्रेजी/ गणित/ विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान/ संस्कृत/ कला या कला शिक्षा। इनका मुख्य कार्य संबंधित विषय में गहराई से पढ़ाना तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाना और विद्यार्थियों में सोचने समझने की क्षमता का विकास करना। में शिक्षक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में ग्रेजुएट एवं बीएड डिग्री अनिवार्य है तथा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर दो पास होना आवश्यक है।
3. Post Graduate Teacher (स्नात्तकोत्तर शिक्षक) :- ये शिक्षक विद्यालय की शीर्ष कक्षाओं को बढ़ाने का कार्य करते हैं इनमें इनका मुख्य विषय किसी एक सब्जेक्ट को लेकर होता है जैसे गणित/ भौतिकी/ रसायन विज्ञान/ जीव विज्ञान/ हिंदी या अंग्रेजी/ अर्थशास्त्र/ भूगोल/ वाणिज्य/ इतिहास या कंप्यूटर विज्ञान। इनका मुख्य कार्य वरिष्ठ कक्षाओं को बोर्ड स्टार की शिक्षा देना, विषय विशेषज्ञता के साथ गहराई से पढ़ाना और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना। इन शिक्षक पदों पर नियुक्ति हेतु शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट एवं बीएड डिग्री अनिवार्य है जबकि इस पद के लिए CTET यानी कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आवश्यक नहीं है।
4. Special Teacher (विशेष शिक्षक) :- स्पेशल शिक्षक में कई प्रकार की शिक्षक आते हैं जैसे कला शिक्षक/ संगीत शिक्षक/ फिजिकल एजुकेशन टीचर/ कंप्यूटर टीचर तथा लाइब्रेरियन। इन सभी का कार्य बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाना, विद्यालय कार्यक्रमों की तैयारी करना, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और फिटनेस का ध्यान रखना, प्रोग्रामिंग इंटरनेट एमएस ऑफिस आदि की जानकारी देना तथा छात्रों और शिक्षकों को पुस्तकों की उपलब्ध सुनिश्चित करवाना होता है।
केंद्रीय विद्यालय शिक्षक पदों के लिए आयु सीमा
केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक पदों पर आयु सीमा पद अनुसार अलग-अलग रखी गई है जिसमें प्राइमरी शिक्षक के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष/ टीजीटी शिक्षक के लिए 35 वर्ष/ पीजीटी शिक्षक के लिए 40 वर्ष/ लाइब्रेरियन के लिए 35 वर्ष/ म्यूजिक टीचर / शारीरिक शिक्षक एवं कला शिक्षक के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष/ वाइस प्रिंसिपल के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तथा प्रिंसिपल के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक रखी गई है। एससी एसटी वर्ग की आवेदन कर्ताओं को अधिकतम नई सीमा में 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी ओबीसी वर्ग को अधिकतम बजे सीमा में 3 वर्ष की छूट तथा जनरल वर्ग की महिला को 10 वर्ष की छूट तथा विकलांग कैंडिडेट को 10 वर्ष से अधिक की छूट मिलेगी। इसलिए कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय आयु सीमा से संबंधित कोई वैलिड डॉक्युमेंट अपलोड करें। ताकि आयु सीमा से संबंधित मिलने वाली पूर्ण छूट का आप लाभ उठा सके।
केंद्रीय विद्यालय शिक्षक चयन प्रक्रिया एवं वेतन
केंद्रीय विद्यालय शिक्षक की नौकरी एक प्रतिष्ठित केंद्र सरकार की नौकरी है इस पद पर चयन एक निश्चित केंद्र क्रिया के माध्यम से होता है और चयनित शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते मिलते हैं :-
- इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को केवीएस की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
- पद के अनुसार योग्यता और दस्तावेजों की पुष्टि की जाती है।
- उसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होता है।
- लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
- उसके बाद दस्तावेज सत्यापन का कार्य होता है।
- फिर फाइनल मेरिट सूची निकालकर उम्मीदवारों का चयन होता है और उन्हें नियुक्ति दी जाती है।
वेतन शिक्षकों के पदों के अनुसार अलग-अलग मिलता है जैसे शुरुआती वेतन प्राथमिक शिक्षक का ₹35400/ टीजीटी शिक्षकों का ₹44900/ पीजीटी शिक्षक का ₹47600/ वाइस प्रिंसिपल का ₹56000 और प्रिंसिपल का ₹78800 होता है। इसके साथ महंगाई भत्ता/ मकान किराया भत्ता/ यात्रा भत्ता/ पेंशन योजना/ अवकाश यात्रा भत्ता/ छुट्टियां और मेडिकल सुविधा प्रदान की जाती है।
आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- वहां पर रिक्रूटमेंट या अप्लाई ऑनलाइन का सेक्शन दिया रहेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपनी पोस्ट का चयन करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को संपूर्ण करें।
- रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा उसके माध्यम से लॉगिन करें।
- इसके पश्चात ऑनलाइन आवेदन फार्म को भरना है।
- मांगी गई संपूर्ण व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- कैटिगरी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन तरीके से करें।
- भरे हुए संपूर्ण फॉर्म की एक बार समीक्षा करें इसके बाद आवेदन को सबमिट करें।
आधिकारिक वेबसाइट :- Click Here
अधिक जानकारी के लिए :- Click Here