केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर महिलाओं के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं निकाली जा रही है, वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लाडली बहन योजना की शुभारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा, इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की राशि दी जाती हैं हाल ही में मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव ने घोषणा की है कि आप इस राशि को बढ़ा कर ₹3000 प्रति माह तक किया जाएगा जिससे लगभग 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को लाभ होगा।
लाडली बहना योजना क्या है ?
लाडली बहन योजना की घोषणा 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने एक महिला से आवेदन फार्म भरवा कर इस योजना की शुरुआत की थी। लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹1000 की राशि दी जाती है। यदि महिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना या अन्य किसी योजना से ₹1000 से कम प्राप्त कर रही है तो इस योजना के तहत उसे ₹1000 की राशि दी जाती है।
लाडली बहना योजना के उद्देश्य
- योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें।
- महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता से उनके और उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य पोषण और शिक्षा स्तर में सुधार लाना।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को सीधी वित्तीय सहायता प्रदान करना।
- महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके।
- महिलाओं को विभिन्न सरकारी और सामाजिक योजनाओं से जोड़ना ताकि वे अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
योजना के लिए पात्रता मानदंड
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला कैंडिडेट मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना में विवाहित महिला जिसमें विधवा तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला भी शामिल है।
- आवेदन वर्ष की 1 जनवरी तक आवेदन कर्ता की न्यूनतम आयु 21 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
- परिवार की संयुक्त वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
- तथा परिवार के किसी भी सदस्य के पास कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर )।
योजना के तहत मिलने वाला लाभ
प्रत्येक पात्र महिला को 1250 रुपए की राशि दी जाती है यदि कोई महिला पहले से किसी सामाजिक सुरक्षा पेंशन से 1250 से कम प्राप्त कर रही है तो उसे ₹1250 तक की राशि दी जाती है। राशि सीधी महिला के आधार कार्ड से लिंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, राशि पूरी तरह से टैक्स फ्री रहेगी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी, शिक्षा स्वास्थ्य पोषण और छोटे कारोबार के लिए आर्थिक सहयोग मिलता है, कच्चे मकान में रहने वाली महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए अलग से सहायता प्रदान की जाती है, अन्य केदो राज्य सरकार की योजनाओं से सीधा लिंक मिलता है आवेदन और भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होती है।
आवेदन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई लाडली बहना योजना हेतु आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें :-
- आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का प्रपत्र ग्राम पंचायत वार्ड कार्यालय या आंगनबाड़ी केंन्द्रो से प्राप्त करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण व्यक्तिगत सहित जानकारी सही-सही भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज की स्कैन की हुई फोटो कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
- आवेदन पत्र को संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में ऑनलाइन दर्ज करवाए।
- आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज होने पर रशीद प्राप्त करें।
योजना के लिए यहाँ से करें आवेदन :- Click Here
अधिक जानकारी के लिए :- Click Here
यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है, यदि आप पात्र हैं तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए शीघ्र आवेदन करें।