Petrol Pump Business Idea शुरू करें पेट्रोल पंप बिजनेस और कमाए महीने के लाखों रुपए

By Surendar Bhadu

Published On:

वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की खपत लगातार बढ़ रही है क्योंकि प्रत्येक दिन नए वाहनों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में पेट्रोल पंप बिजनेस न केवल स्थिर कमाई का जरिया है बल्कि एक सम्मानजनक और दीर्घकालिक चलने वाला बिजनेस है। अनेक लोगों का यह मानना है कि पेट्रोल पंप खोलने केवल बड़ी कंपनियों और ज्यादा पैसे वाले लोगों का काम है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है अगर आपके पास सड़क किनारे जमीन है तो आप भी इस व्यवसाय को कल ही शुरू कर सकते हैं।

पेट्रोल पंप बिजनेस बहुत ही अच्छा बिजनेस विकल्प है, इसके तहत आप अपने गांव से ही अच्छे खासे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, भारत सरकार में बने नियमों के अनुसार आप लाइसेंस प्राप्त करके अपने निवेश के अनुसार एक पेट्रोल पंप की शुरुआत कर सकते हैं, क्योंकि वर्तमान में सभी घरों में छोटा-मोटा साधन आवश्यक रूप से उपलब्ध है इसलिए उन्हें पेट्रोल या डीजल की आवश्यकता रहती है। और यह आवश्यकता दिन भर दिन बढ़ती जा रही है क्योंकि घरों में साधनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है पेट्रोल पंप खोलने से संबंधित संपूर्ण जानकारी पोस्ट में नीचे बताई जा रही है।

Petrol pump Business Idea

नया पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक योग्यता

  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष जबकि अधिकतम उम्र 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • सामान्य क्षेत्र में पंप खोलने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है तथा शहरी या मेट्रो सिटी में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन पास होनी आवश्यक है।
  • पंप खोलने के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना आवश्यक है।

पेट्रोल पंप के लिए जमीन से संबंधित पात्रता मापदंड

  1. यदि आप स्वयं का पेट्रोल पंप खोलने जा रहे हैं तो आपके पास खुद जमीन होनी आवश्यक है, अर्थात आपके पास खुद की जमीन नहीं है तो लंबी अवधि की लीज पर ली गई जमीन होनी आवश्यक है।
  2. राष्ट्रीय राजमार्ग या राज्य राजमार्ग तथा शहर के अंदर प्रमुख स्थान पर जमीन होना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
  3. जमीन का न्यूनतम क्षेत्रफल 800 से 1200 वर्ग मीटर तक हो सकता है, यह लोकेशन और कंपनी के अनुसार बदल भी सकता है।
  4. ग्रामीण क्षेत्र में जमीन का न्यूनतम क्षेत्रफल 1200 से 2000 वर्ग मीटर तक होना चाहिए।

पेट्रोल पंप के लिए निवेश और होने वाली कमाई

पेट्रोल पंप खोलने के लिए निवेश जमीन की कीमत/ निर्माण खर्च/ मशीनरी स्टाफ और सुरक्षा संबंधी उपकरण पर निर्भर करता है यदि आप पेट्रोल पंप ग्रामीण इलाके में लगाते हैं तो लागत काम आएगी जबकि शहरी इलाके में पेट्रोल पंप लगाने का की लागत राशि अधिक होगी, जानकारी के अनुसार बता दे कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए न्यूनतम निवेश 15 लाख से लेकर अधिकतम निवेश 2 करोड रुपए तक हो सकता है। अलग-अलग कंपनियों के अनुसार यह निवेश ज्यादा भी हो सकता है।

पेट्रोल पंप बिजनेस से पंप मालिकों को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर कमीशन के रूप में कमाई होती है, वर्तमान में एक लीटर पेट्रोल पर ₹3.50 से ₹4 मार्जिन मिलता है, जबकि डीजल पर ₹2.50 से ₹3 प्रति लीटर तक मार्जिन मिलता है। अगर आप एक दिन में 5 लीटर डीजल और पेट्रोल की बिक्री करते हैं तो महीने में आप तीन से ₹500000 तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस कैसे प्राप्त करें ?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस और अनुमतियां लेना एक अनिवार्य और जटिल प्रक्रिया है क्योंकि यह एक स्वीडनशील व्यवसाय है भारत में पेट्रोल पंप खोलने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों से कई तरह के लाइसेंस और अनुमति लेनी पड़ती है।

A. डीलरशिप के लिए आवेदन :- 

  1. सरकारी तेल कंपनियों की वेबसाइट से डीलरशिप हेतु आवेदन करें।
  2. कंपनी समय समय पर विज्ञापन जारी करती है आप ऑनलाइन आवेदन भरे भूमि विवरण और दस्तावेज जमा करें।
  3. चयन प्रक्रिया के बाद आपको डीलरशिप दी जाती है।
  4. चयन प्रक्रिया ड्रॉ या मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाती है।

B. भूमि संबंधित दस्तावेज और NOC :- 

  1. भूमि के सभी ओरिजिनल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करवाए।
  2. यदि आपकी भूमि कृषि या आवासीय है तो उसे परिवर्तन करवाये।
  3. ग्राम पंचायत या नगर निगम से एनओसी प्राप्त करें।

C. एक्सप्लोसिव्स लाइसेंस :- 

  1. यह लाइसेंस PESO की ऑफिशल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं यह मुख्य लाइसेंस होता है।
  2. इसमें आपको स्टोरेज टैंक की डिटेल आग बुझाने के इंतजाम सेफ्टी डिस्टेंस रिपोर्ट और प्लान संबंधित जरूरी दस्तावेज बनाने आवश्यक है।
  3. इसके बाद निरीक्षण होगा और आपको लाइसेंस जारी किया जाएगा।

D. पर्यावरण NOC :- 

  1. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आप पर्यावरण एनओसी प्राप्त कर सकते हैं।
  2. कुछ राज्यों में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं प्रदूषण रोकथाम उपाय दिखाना होता है।
  3. निरीक्षण के बाद आपको एनओसी जारी की जाएगी।

E. अग्निशमन विभाग की अनुमति :- 

  1. यह NOC आप शहर के स्थानीय अग्निशमन विभाग  से प्राप्त कर सकते हैं।
  2. इसमें आप फायर फाइटिंग सिस्टम का लेआउट जमा करें फील्ड इंस्पेक्शन होगा सुरक्षा मानकों के अनुसार एनओसी दी जाएगी।

Surendar Bhadu

मैं Surendar Bhadu मुझे सरकारी योजनाओं, नवीनतम समाचारों एवं शिक्षा से संबंधित आर्टिकल लिखने का 3 वर्ष का अनुभव है, JNVU द्वारा मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की हुई हैं।

Leave a Comment